प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 दिसंबर, 2022 को अहमदाबाद में शाम 5:30 बजे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज एक मार्गदर्शक और गुरु थे, जिन्होंने भारत और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रेरित किया। एक महान आध्यात्मिक गुरु के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सम्मान और सराहना मिली। उनका जीवन अध्यात्म और मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की शीर्ष हस्ती …